Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
REPORT BY-SARITA MISHRA
राजपाल यादव को कर्ज देने वाले व्यापार ने सुनाई आपबीती
राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन ने सुनाई आपबीती, बोले- मैं एक्टर के घर जाकर रोया-गिड़गिड़ाया लेकिन....
17 Feb 2026, 03:44 PM Delhi - Delhi
Reporter : Arun Mishra
Delhi नई दिल्ली:
राजपाल यादव से जुड़े चेक बाउंस मामले में माधव गोपाल अग्रवाल ने पहली बार मीडिया से इस तरह बातचीत की. यह वही बिजनेसमैन हैं जिनकी कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड है. इसी कंपनी ने 2010 में राजपाल यादव को फिल्म ‘अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ रुपये दिए थे. अब उन्होंने पहली बार कैमरे के सामने आकर अपनी पूरी बात रखी है. दिल्ली हाई कोर्ट ने हाल ही में राजपाल यादव को अंतरिम जमानत दी है. इसी बीच माधव गोपाल अग्रवाल ने SZN MEDIA को दिए इंटरव्यू में बताया कि वे सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया के जरिए राजपाल से मिले थे. राजपाल ने कहा था कि फिल्म लगभग पूरी हो चुकी है और अगर तुरंत फंडिंग नहीं मिली तो सब कुछ बर्बाद हो जाएगा.

राजपाल यादव की पत्नी ने पैसे के लिए माधव अग्रवाल को किया इमोशनल

शुरुआत में माधव ने पैसे देने से इनकार कर दिया, लेकिन राजपाल की पत्नी राधा यादव के बार-बार मैसेज और इमोशनल अपील के बाद वे मान गए. उन्होंने कहा कि वे खुद भावुक होकर मदद के लिए राजी हुए.
एग्रीमेंट में साफ लिखा था कि फिल्म की सफलता, सेंसर सर्टिफिकेट या किसी बाहरी समस्या से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. राजपाल को तय रकम तय समय पर लौटानी होगी. साथ ही उन्होंने पर्सनल गारंटी भी दी थी. माधव ने जोर देकर कहा कि यह लोन था, निवेश नहीं, क्योंकि निवेश में पर्सनल गारंटी या चेक नहीं होते.

राजपाल यादव ने हर बार तोड़ा वादा

समय पर पैसे न मिलने पर माधव ने राजपाल से कॉन्टैक्ट किया. राजपाल ने कहा कि अभी फंड नहीं है तो तीन बार सप्लीमेंट्री एग्रीमेंट बनाए गए और नए चेक लिए गए. बाद में जब फिल्म का म्यूजिक अमिताभ बच्चन ने लॉन्च किया तो माधव को पता चला. एग्रीमेंट के मुताबिक फिल्म बनने पर नेगेटिव और पैसे देने थे, इसलिए उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर रोक लगवाई.

राजपाल ने कहा कि रिलीज तक पैसे नहीं दे सकते, तो माधव ने सेटलमेंट किया और रोक हटवाई. लेकिन फिल्म फ्लॉप रही. 2013 में जब कोई हल नहीं निकला तो माधव कोर्ट गए. कोर्ट के कहने पर 10.40 करोड़ पर सेटलमेंट हुआ. राजपाल ने इतने के चेक जमा किए, लेकिन वे सभी बाउंस हो गए, जिससे मामला और आगे बढ़ा.

मैं अपने पैसों के लिए बच्चों की तरह रोया

माधव ने भावुक होकर बताया कि शुरुआती दिनों में वे राजपाल के घर गए और बच्चों की तरह रोए, क्योंकि वे खुद इतने बड़े नहीं थे और दूसरों से उधार लेकर पैसे दिए थे. वे गिड़गिड़ाते रहे कि जो डेट बताओगे, उसी पर नया एग्रीमेंट बनवा लूंगा, लेकिन हर बार चेक बाउंस होने का वादा टूटा.

राजपाल के जेल जाने पर माधव का कहना है कि इससे उनकी इज्जत नहीं बढ़ी. वे बिजनेसमैन हैं, उन्हें बस अपने पैसे चाहिए. अब कोर्ट की प्रोसेस चल रही है, वे कुछ नहीं कर सकते.
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
जस्टिस यशवंत वर्मा जांच समिति में बदलाव, मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल किया गया
February 26, 2026
thumb
कूनो में चीतों के भोजन पर भारी खर्च, रोजाना बकरी मांस पर हजारों रुपये खर्च
February 26, 2026
thumb
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश से खुला मामला
February 26, 2026
thumb
न्‍यूजीलैंड की जीत से बदल गया दूसरे ग्रुप का समीकरण, पाकिस्‍तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता
February 26, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का बड़ा रिकॉर्ड, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने सबसे लोकप्रिय नेता
February 26, 2026
thumb
एआई सम्मेलन विवाद में चर्चित अधिकारी राहुल विक्रम, कई बड़े ऑपरेशन में निभा चुके अहम भूमिका
February 26, 2026
thumb
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार अध्याय विवाद पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
February 26, 2026
thumb
जापान दौरे में मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों को आमंत्रित किया, औद्योगिक विकास योजनाएं बताईं विस्तार से
February 26, 2026
thumb
घर में कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500-500 के नोट, इन्हीं पैसों से 50 लाख लोन चुकता करने की थी तैयारी
February 25, 2026
thumb
जिम्बाब्वे मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो, हार से सेमीफाइनल उम्मीदें खत्म
February 26, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Open