Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
SZN SPORTS EXCLUSIVE
T20 World Cup 2026:
न्‍यूजीलैंड की जीत से बदल गया दूसरे ग्रुप का समीकरण, पाकिस्‍तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता
26 Feb 2026, 08:24 AM Delhi - New Delhi
Reporter : Arun Mishra
New Delhi टी20 विश्‍व कप 2026 भारत और श्रीलंका की संयुक्‍त मेजबानी में खेला जा रहा है। बुधवार को ग्रुप-2 का अहम मैच खेला गया। इस मुकाबले में न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से मात दी। इस हार के साथ टूर्नामेंट में श्रीलंका का सफर समाप्‍त हो गया। वहीं कीवी टीम ने सेमीफाइनल की उम्‍मीदों को मजबूत किया है। हालांकि, न्‍यूजीलैंड की जीत ने पाकिस्‍तान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

सुपर-8 में दूसरा ग्रुप
सुपर-8 का पहला मैच न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के बीच खेला गया था। यह मैच बारिश कारण रद हो गया था और दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया गया था। इसके बाद सुपर-8 में ग्रुप 2 के दूसरे मैच में इंग्‍लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से शिकस्‍त दी।

वहीं मंगलवार को इंग्‍लैंड ने पाकिस्‍तान को 2 विकेट से हराकर उनकी सेमीफाइलन की राह और कठिन कर दी। पाकिस्‍तान का नेट रन रेट अभी -0.461 है। अब न्‍यूजीलैंड ने श्रीलंका को हराकर उनका सपना ही तोड़ दिया। इस जीत से न्‍यूजीलैंड के 3 अंक हो गए हैं और उनका नेट रन रेट +3.050 है।

अगला मैच हर हाल में जीतना होगा
पाकिस्‍तान को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्‍हें अपने अगले मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराया होगा। इससे पाकिस्‍तान के भी 3 अंक हो जाएंगे। साथ ही दुआ करनी होगी कि न्‍यूजीलैंड अपने अगले मैच में इंग्‍लैंड से हार जाए। हार का अंतर भी बड़ा हो।
इस कंडीशन में न्‍यूजीलैंड और पाकिस्‍तान के 3-3 अंक होंगे। अगर पाकिस्‍तान का नेट रन रेट न्‍यूजीलैंड से बेहतर रहा तो टीम सेमीफाइनल में जगह पक्‍की कर लेगी। अगर न्‍यूजीलैंड ने अगले मैच में इंग्‍लैंड को हरा दिया तो उनके 5 अंक होंगे और टीम सीधे सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगी।
ADVERTISEMENT Sponsored
Ad
Open

More News

thumb
जस्टिस यशवंत वर्मा जांच समिति में बदलाव, मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल किया गया
February 26, 2026
thumb
कूनो में चीतों के भोजन पर भारी खर्च, रोजाना बकरी मांस पर हजारों रुपये खर्च
February 26, 2026
thumb
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश से खुला मामला
February 26, 2026
thumb
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का बड़ा रिकॉर्ड, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने सबसे लोकप्रिय नेता
February 26, 2026
thumb
एआई सम्मेलन विवाद में चर्चित अधिकारी राहुल विक्रम, कई बड़े ऑपरेशन में निभा चुके अहम भूमिका
February 26, 2026
thumb
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार अध्याय विवाद पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
February 26, 2026
thumb
जापान दौरे में मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों को आमंत्रित किया, औद्योगिक विकास योजनाएं बताईं विस्तार से
February 26, 2026
thumb
घर में कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500-500 के नोट, इन्हीं पैसों से 50 लाख लोन चुकता करने की थी तैयारी
February 25, 2026
thumb
जिम्बाब्वे मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो, हार से सेमीफाइनल उम्मीदें खत्म
February 26, 2026
thumb
नेशनल हाईवे से जुड़े काम आसान राजमार्ग प्रवेश पोर्टल से मिलेगी ऑनलाइन मंजूरी सुविधा
February 26, 2026
ADVERTISEMENT Sponsored
Open