Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
Current:
India
Country: India
Selected State: None
REPORT BY: KIRTI
साहब! हम SIR का काम करें या ऑफिस पहुंचे? सैलरी रुकने पर CDO के पास पहुंचे कर्मचारी
@लोक निर्माण विभाग के 40 कर्मचारियों का जनवरी का वेतन रोका गया।
@एसआइआर अभियान में व्यस्तता के कारण ई-ऑफिस पर काम नहीं कर पाए।
@कर्मचारियों ने वेतन जारी करने और ई-ऑफिस से छूट की मांग की।
18 Feb 2026, 08:33 AM
4022
-
Meerut
Reporter :
Arun Mishra
Meerut
एसआइआर अभियान में बीएलओ तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ड्यूटी कर रहे लोक निर्माण विभाग के कुल 40 लिपिक संवर्ग के कर्मचारियों तथा अभियंताओं का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। इसके विरोध में प्रभावित कर्मचारी मंगलवार को सीडीओ कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या प्रभारी सीडीओ को बताई।
उन्होंने कहा कि हम बीएलओ की ड्यूटी में रात दिन जुटे हैं। इन हालात में आफिस जाकर ई-आफिस पर काम कैसे करें। ई-आफिस पर काम न करने के कारण ही उनका वेतन रोक दिया गया है। उन्होंने वेतन दिलाने तथा एसआइआर अभियान तक ई-आफिस पर काम की बाध्यता से मुक्त करने की मांग की।
लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड, निर्माण खंड व अन्य कार्यालयों के कुल 40 लिपिक तथा सहायक और अवर अभियंताओं को एसआइआर अभियान में तैनात किया गया है। लिपिकों को बीएलओ बनाया गया है जबकि अभियंताओं को एईआरओ बनाकर नोटिसों की सुनवाई का काम दिया गया है।
मंगलवार को बड़ी संख्या में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी सीडीओ कार्यालय पहुंचे। वहां वे कार्यवाहक सीडीओ परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण सुनील कुमार सिंह से मिले।
लिखित प्रार्थनापत्र देकर उन्होंने बताया कि एसआइआर अभियान के दौरान वर्तमान में उनके द्वारा मतदाताओं को नोटिस प्राप्त कराने, नोटिस प्राप्त कराते समय मतदाता के साथ बीएलओ एप के माध्यम से पोर्टल पर फोटो खींचकर अपलोड करने, संशोधन के लिए मतदाता द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों को पोर्टल पर अपलोड करने, नए मतदाताओं के आवेदन प्राप्त करने समेत तमाम कार्य किए जा रहे हैं।
समयबद्ध कार्यक्रम होने के कारण उन्हें रात दिन दौड़ना पड़ रहा है। वहीं कार्यालय में ई-आफिस पर लागिन करके कार्यालय का काम न करने के कारण उनका सभी 40 लोगों का जनवरी महीने का वेतन रोक दिया गया है। बताया कि एईआरओ के रूप में नोटिसों की सुनवाई कर रहे अभियंताओं का वेतन भी रोका गया है। उन्होंने वेतन भुगतान कराने की मांग की।
कार्यवाहक सीडीओ सुनील कुमार सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी समस्या सीडीओ को अवगत कराकर मदद कराएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे महीने में समय निकालकर यदि वे एक दो बार ई-आफिस पर लागिन कर देंगे तो उनका वेतन रुकने की स्थिति नहीं आएगी। शिकायत करने वालों में अमरीश कुमार, चमन कुमार संतोषी, राहुल, जितेंद्र, कुलदीप, गौरव, कुलवंत, विनीत, गुरमीत शामिल रहे।

ADVERTISEMENT
Sponsored
More News
जापान दौरे में मुख्यमंत्री योगी ने निवेशकों को आमंत्रित किया, औद्योगिक विकास योजनाएं बताईं विस्तार से
February 26, 2026
एआई सम्मेलन विवाद में चर्चित अधिकारी राहुल विक्रम, कई बड़े ऑपरेशन में निभा चुके अहम भूमिका
February 26, 2026
न्यायपालिका में भ्रष्टाचार अध्याय विवाद पर एनसीईआरटी ने मांगी माफी, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
February 26, 2026
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी का बड़ा रिकॉर्ड, 10 करोड़ फॉलोअर्स के साथ बने सबसे लोकप्रिय नेता
February 26, 2026
न्यूजीलैंड की जीत से बदल गया दूसरे ग्रुप का समीकरण, पाकिस्तान अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता
February 26, 2026
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश से खुला मामला
February 26, 2026
जस्टिस यशवंत वर्मा जांच समिति में बदलाव, मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल किया गया
February 26, 2026
कूनो में चीतों के भोजन पर भारी खर्च, रोजाना बकरी मांस पर हजारों रुपये खर्च
February 26, 2026
होली पर यात्रियों को राहत रेलवे चलाएगा देशभर में हजारों अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं
February 26, 2026
इजरायल दौरे पर पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी का हमला, उठाए कई सवाल
February 26, 2026
ADVERTISEMENT
Sponsored
Open
Loading more…