Search News
Tip: Search by heading, content, category, city, state, highlights.
- Select Location
- ताज़ा खबर
- राष्ट्रीय (भारत)
- अंतरराष्ट्रीय
- राज्य व क्षेत्रीय
- राजनीति
- सरकार व प्रशासन
- नीति व नियम
- न्यायालय व न्यायपालिका
- कानून व्यवस्था
- अपराध
- साइबर अपराध व डिजिटल सुरक्षा
- रक्षा
- सुरक्षा व आतंकवाद
- अर्थव्यवस्था (मैक्रो)
- व्यापार व कॉरपोरेट
- बैंकिंग व भुगतान
- स्टार्टअप व उद्यमिता
- टेक्नोलॉजी
- विज्ञान व अनुसंधान
- पर्यावरण
- मौसम
- स्वास्थ्य
- फिटनेस व वेलनेस
- शिक्षा
- नौकरी व करियर
- कृषि
- ग्रामीण विकास
- परिवहन
- दुर्घटना व सुरक्षा
- ऑटोमोबाइल व ईवी
- खेल
- मनोरंजन
- धर्म व अध्यात्म
- समाज व सामाजिक मुद्दे
- लाइफस्टाइल
- यात्रा व पर्यटन
- जन सेवा व अलर्ट
- जांच व विशेष रिपोर्ट
- प्रतियोगी परीक्षाएँ
- खेल (अन्य)
Choose Location
Current:
India
Country: India
Selected State: None
SUPER EXCLUSIVE @ARUN MISHRA
मेरठ के एक घर में लगी भीषण आग, तीन बच्चों समेत पांच लोगों की जलकर मौत
मेरठ में परिवार के 6 लोग एक साथ जिंदा जले:इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे; कपड़ा कारोबारी पिता नमाज पढ़ने गया था
24 Feb 2026, 04:49 AM
Uttar Pradesh
-
Meerut
Reporter :
Arun Mishra
Meerut
मेरठ में कपड़ा कारोबारी के परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए। इनमें जुड़वां बेटियों समेत 5 बच्चे हैं। कारोबारी सोमवार की देर शाम नमाज पढ़ने गया था, तभी दो मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। उस वक्त घर में 2 महिलाएं और 5 बच्चे थे। सभी लपटों में फंस गए।
लोगों ने धुआं उठते देखा तो पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी। मकान तक जाने वाली गली संकरी है। इसलिए फायर ब्रिगेड टीम पड़ोसी की छत से मकान तक पहुंची।
30 मिनट तक पूरा परिवार लपटों के बीच फंसा रहा। टीम ने सामने वाले मकान से सीढ़ी लगाकर लोगों को बाहर निकाला। कारोबारी की मां और पड़ोसी गंभीर रूप से झुलसे हैं। दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना से इलाके में मातम छा गया है। अस्पताल में मोहल्ले के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
पुलिस की शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस में लीकेज के चलते आग लगी है।
अब पढ़िए पूरा मामला… घटना लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के सुराही वाली मस्जिद स्थित गली नंबर 1 किदवई नगर की है। सोमवार देर शाम कपड़ा कारोबारी इकबाल उर्फ आसिम अपने भाई फारुख के साथ नमाज पढ़ने मस्जिद में गए थे। घर में इकबाल की पत्नी रुखसार (30 साल), मां अमीर बानो (55 साल) और 5 बच्चे महविश (12), हम्माद (4 साल), अद्दस (3) , नाबिया (6 माह), इनायत (6 माह) थीं।
बच्चे खेल रहे थे, महिलाएं खाना बना रही थीं। तभी अचानक आग लग गई। पड़ोसियों ने घर से आग की लपटें उठते देखा तो शोर मचाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। सीढ़ी लगाकर लोग घर के भीतर पहुंचे और महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया।
तत्काल सभी को राजधानी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां रुखसार और 5 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। नाबिया और इनायत इकबाल-रुखसार की जुड़वां बेटियां थीं। जबकि फारुख की बेटी महविश और बेटे हम्माद की हादसे में जान गई। फायर ब्रिगेड की टीम करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझा पाई।
छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया- लिसाड़ी गेट किदवई नगर में इकबाल अंसारी का मकान था। यहां पर आग लगने की सूचना पुलिस को मिली थी। थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची।
संकरी गलियों वाला इलाका है, इसलिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अंदर आने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। छतों के रास्ते फायर फाइटर्स की टीम अंदर पहुंची। पता चला कि मकान में आग लगी है। इसमें कपड़ों का भी कोई गोदाम था। मकान में अंदर 7 लोग फंसे हुए थे। सभी को फायर फाइटर्स की टीम ने आग से बाहर निकाला है।
पिता का रो-रोकर बुरा हाल मकान मालिक इकबाल मस्जिद में थे, जब उनके मकान में आग लगी। शोर मचने पर वे भी मौके पर पहुंचे। वे फूट-फूटकर रोने लगे। लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
इकबाल कपड़े तैयार कराते हैं। ऑर्डर पर और दूसरे शहरों में लगने वाली एग्जिबिशन में उन्हें सेल करते हैं। घर में बड़ी मात्रा में कपड़ा मौजूद था।
सिवाल खास के विधायक गुलाम मोहम्मद भी अस्पताल पहुंचे। डीएम वीके सिंह, एसएसपी अविनाश पांडे, डीआईजी कलानिधि नैथानी, एसपी क्राइम अवनीश कुमार भी अस्पताल में मौजूद रहे। कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा भी अस्पताल पहुंचे।
अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) सुरेंद्र सिंह ने बताया-
आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENT
Sponsored
Ad
Open
More News
घर में कलर प्रिंटर से छाप रहे थे 500-500 के नोट, इन्हीं पैसों से 50 लाख लोन चुकता करने की थी तैयारी
February 25, 2026
जिम्बाब्वे मुकाबला टीम इंडिया के लिए करो या मरो, हार से सेमीफाइनल उम्मीदें खत्म
February 26, 2026
नेशनल हाईवे से जुड़े काम आसान राजमार्ग प्रवेश पोर्टल से मिलेगी ऑनलाइन मंजूरी सुविधा
February 26, 2026
जापान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को मिली महावीर प्रतिमा, सांस्कृतिक संबंधों का संदेश दिया गया
February 26, 2026
अग्रिम जमानत पर कल फैसला संभव, धार्मिक नेता की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
February 26, 2026
होली पर यात्रियों को राहत रेलवे चलाएगा देशभर में हजारों अतिरिक्त स्पेशल ट्रेन सेवाएं
February 26, 2026
इजरायल दौरे पर पीएम मोदी को लेकर राहुल गांधी का हमला, उठाए कई सवाल
February 26, 2026
लखनऊ में बेटे ने पिता की हत्या की, सबूत मिटाने की कोशिश से खुला मामला
February 26, 2026
जस्टिस यशवंत वर्मा जांच समिति में बदलाव, मद्रास हाईकोर्ट की जगह बॉम्बे हाईकोर्ट शामिल किया गया
February 26, 2026
कूनो में चीतों के भोजन पर भारी खर्च, रोजाना बकरी मांस पर हजारों रुपये खर्च
February 26, 2026
ADVERTISEMENT
Sponsored
Open
Loading more…